संदेश

मुस्लिम प्रेमिका के परिजनों ने धमकाया तो युवक ने लगाई फांसी, 'यह मेरी शादी नहीं होने देंगे' लिखकर दूसरे ने दी जान

चित्र
राजस्थान में दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। दोनों के जिले अलग-अलग हैं, लेकिन मौत चुनने का कारण एक ही है...'प्यार'। मरने वाले दोनों युवक अपनी पसंद से शादी करना चाहते थे। अलवर का एक युवक अपनी प्रेमिका को लेकर घर से भाग गया, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़कर वापस ले आई। उसके बाद से लड़की के परिवार वाले उसे परेशान करने लगे। आखिर में तंग आकर उसने जान दे दी। वहीं, कोटा का रहने वाले दूसरे युवक पर नाबालिग को भगाने का आरोप लगा। किशोरी के परिजनों की भीड़ ने युवक के घर को घेर लिया। इस दौरान उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने एक सुसाइड में लिखा, मैं उससे बहुत प्यार करता हूं, लेकिन अब यह लोग मेरी शादी नहीं होने देंगे। 5 मई को घर से भागा था प्रेमी युगल, पुलिस हरियाणा से लाई थी  अलवर के मत्स्य इंडस्ट्रियल एरिया थाना इलाके में गुरुवार को 20 साल के युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दलित युवक दीपक खेड़ली सैयद गांव का रहने वाला था। पड़ोस में रहने वाली मेव मुस्लिम लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। 5 मई को दीपक और उसकी प्रेमिका घर से भाग गए थे। इसके बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस दीपक...